10-साल से झूठे आरोपों से लड़ रहा हूं: जिया खान की मां की याचिका खारिज होने पर सूरज पंचोली
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जिया खान खुदकुशी केस की दोबारा जांच वाली याचिका खारिज करने पर आरोपी-अभिनेता सूरज पंचोली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पिछले 10-साल से...झूठे आरोपों से लड़ रहा हूं। इसने...अंदर तक प्रभावित किया है...केवल मैं जानता हूं कि मैं किन परेशानियों से गुज़रा हूं।" गौरतलब है, जिया की मां राबिया ने दोबारा जांच की मांग की थी।