11 दिन में बंद हो जाएगी एसबीआई की स्पेशल FD स्कीम 'अमृत कलश'
एसबीआई की 400 दिन की अवधि वाली स्पेशल एफडी स्कीम 'अमृत कलश' 11 दिन में (30 सितंबर 2024) बंद हो जाएगी। एसबीआई इस एफडी स्कीम में सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज देता है। वहीं, एसबीआई की 444 दिन की अवधि वाली स्पेशल एफडी स्कीम 'अमृत वृष्टि' अगले साल 31 मार्च को बंद होगी।