11 नवंबर को भाई दूज, लक्ष्मी पूजा, चित्रगुप्त जयंती और निंगोल चकौबा के अवसर पर यूपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। RBI के अनुसार, इन राज्यों में सभी सरकारी-प्राइवेट बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी जबकि दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब समेत देश के बाकी राज्यों में कामकाज सामान्य रहेगा। Online banking और ATM सेवाएं चलेंगी।