11 बार काटने के बाद भी 5 साल से 19 वर्षीय बेटी का पीछा कर रहा है काला नाग: यूपी का परिवार
महोबा (यूपी) में सांप के काटने को लेकर अस्पताल में भर्ती हुई 19-वर्षीय युवती रोशनी के परिवार का दावा है कि एक काला नाग उसके पीछे पड़ा है और लगभग 11 बार काट चुका है। बकौल परिवार, 2019 में खेत में रोशनी का पैर नाग की पूंछ पर पड़ गया था और तभी उसने पहली बार रोशनी को काटा था।