11 व 13 साल के लड़कों ने यूपी में कारोबारी के बेटे का किया अपहरण, मृत समझकर कब्रिस्तान में फेंका
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीते दिनों एक कारोबारी के 8-वर्षीय बेटे का अपहरण करने के आरोप में 11 व 13 साल के 2 लड़कों को पकड़ा गया है। दोनों ने लड़के का गला दबाने के बाद मृत समझकर उसे बोरे बंद कर कब्रिस्तान में फेंक दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा है।