11 वर्षीय गर्भवती रेप पीड़िता को बॉम्बे HC ने दी 7 महीने का गर्भ गिराने की अनुमति
बॉम्बे हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 11 वर्षीय लड़की को 30 हफ्ते यानी करीब साढ़े 7 महीने का गर्भ गिराने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता के अबॉर्शन की प्रक्रिया सरकारी जेजे अस्पताल में पूरी की जाएगी। दरअसल, पीड़िता ने अपने पिता के ज़रिए गर्भपात के लिए याचिका दायर की थी।