11 वर्षीय किशोरी के साथ मुंबई में 58 वर्षीय वॉचमैन ने किया रेप, पुलिस ने किया अरेस्ट
मुंबई पुलिस ने बुधवार को 58-वर्षीय एक वॉचमैन को 11-वर्षीय किशोरी के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी पढ़ने के लिए ट्यूशन गई थी लेकिन टीचर के न होने पर वह उनका इंतज़ार करने लगी। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।