11 वर्षीय बेटे के ऐब्स हैं, मेरे घर पर फिटनेस को बेहद तरजीह दी जाती है: शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि उनके 11 वर्षीय बेटे वियान के ऐब्स हैं। उन्होंने कहा, "शुक्र है कि बेटे में मेरी जीन्स आई हैं। मैं बहुत खुश हूं...मेरे घर में सेहत और फिटनेस को बहुत तरजीह दी जाती है।" शिल्पा ने 2009 में उद्योगपति राज कुंद्रा से शादी की थी और 2012 में वियान का जन्म हुआ था।