11 से 15 जून तक लॉर्ड्स में खेला जाएगा WTC 2025 का फाइनल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का फाइनल मैच 11 से 15 जून (2025) तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए 16 जून को रिज़र्व-डे के तौर पर रखा गया है। यह पहला मौका होगा जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा। डब्ल्यूटीसी-2023 का फाइनल लंदन के द ओवल ग्राउंड में खेला गया था।