11 साल की उम्र में पिता से अलग हो गई थीं मलाइका अरोड़ा, मां ने रखा था खयाल
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प और पिता अनिल का तलाक तब हुआ था जब मलाइका 11 साल और उनकी बहन अमृता अरोड़ा 6 वर्ष की थी। तलाक के बाद मलाइका और अमृता का खयाल उनकी मां ने रखा था।