11 साल बाद बंद होने जा रहा 'कुमकुम भाग्य': रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर का शो 'कुमकुम भाग्य' जल्द ही बंद होने वाला है। 'कुमकुम भाग्य' 2014 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है लेकिन हाल ही में इसकी गिरती टीआरपी की वजह से इसे बंद किया जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, चैनल इस शो की जगह पर 'गंगा माई की बेटियां' शो लाने की योजना बना रहा है।