11 साल कोमा में रहने के बाद कोलकाता में होश में आई महिला, पुलिस ने परिवार से कराई बात
गुजरात की गीता बारिया (45) नामक एक लापता महिला कोलकाता के एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में 11 साल कोमा में रहने के बाद होश में आ गई हैं। गीता ने पुलिस की मदद से गुजरात में अपने बच्चों व परिजन से संपर्क किया। एक रिश्तेदार के मुताबिक, गीता के 3 बच्चे हैं और उनके पति का निधन हो चुका है।