11 से 13 अगस्त वाले वीकेंड ने तोड़ा भारत में ऑल-टाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि 11-13 अगस्त वाले वीकेंड ने भारत में ऑल-टाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया। बयान के मुताबिक, 'जेलर', 'गदर 2', 'ओएमजी 2' और 'भोला शंकर' ने मिलकर ₹390 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया जो वीकेंड में फिल्मों का सबसे अधिक ग्रॉस कलेक्शन है।