11 हाथों वाली मां दुर्गा का विज्ञापन जारी कर विवादों में घिरी बंगाल सरकार, CM सुवेंदु ने मांगी माफी
पश्चिम बंगाल सरकार के एक विज्ञापन में मां दुर्गा को 10 की बजाय 11 भुजाओं के साथ दिखाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। TMC ने इसे बंगाल की सांस्कृतिक परंपराओं का अपमान बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस त्रुटि के लिए माफी मांगी है।