110 रैंक ऊपर के खिलाड़ी को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे सुमित नागल

137वीं रैंक वाले 26-वर्षीय भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के पहले राउंड में 27वीं रैंक वाले अलेक्ज़ेंडर बुब्लिक (कज़ाखस्तान) को हराया। नागल ने 2 घंटे व 37 मिनट में बुब्लिक को 6-4, 6-2, 7-6(7-5) के स्कोर के साथ हराया। नागल पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे हैं।

Load More