110 साल बाद हरियाणा के कलेसर नैशनल पार्क में दिखा बाघ, तस्वीरें आईं सामने
हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यमुनानगर स्थित कलेसर नैशनल पार्क में दिखे एक बाघ की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, "साल 1913 के बाद 2023 में पार्क में बाघ का दिखना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है...वन व वन्यजीव प्राकृतिक धरोहर हैं। हम सभी को उनका संरक्षण करना चाहिए।"