गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1115.58 अंक उछलकर 73,897.47 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी 324.85 से ज़्यादा अंक चढ़ गया। यह तेज़ी IT शेयरों में खरीदारी की वजह से आई जिसमें TCS, इन्फोसिस और HCLTech के शेयरों में 2% से ज़्यादा की बढ़त देखी गई। फिलहाल सेंसेक्स में सूचीबद्ध सिर्फ 3 कंपनियां लाल निशान पर हैं।