11,000 से अधिक डांसर्स व संगीतकारों ने असम में बिहू डांस परफॉर्म कर बनाए 2 विश्व रिकॉर्ड
गुवाहाटी (असम) के एक स्टेडियम में गुरुवार को कुल 11,304 डांसर्स व संगीतकारों ने पारंपरिक नृत्य 'बिहू' परफॉर्म कर 2 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। कलाकारों ने लोक नृत्य व पारंपरिक वाद्ययंत्रों के सबसे बड़े प्रदर्शन की श्रेणियों में ये रिकॉर्ड बनाए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे असम के लोगों के लिए यादगार दिन बताया है।