11/11/11 को 11:11 बजे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को चाहिए थे 111 रन

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन टेस्ट में 11/11/2011 को सुबह 11:11 बजे दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 111-रन चाहिए थे। इस 'नेलसन ऑफ नेलसन्स' को लेकर दर्शक और अंपायर इयन गुल्ड उस मिनट के लिए एक पैर पर खड़े रहे थे। इससे पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 11 के बल्लेबाज़ ने सर्वाधिक स्कोर बनाया था।

Load More