11-15 वर्ष की उम्र तक गुरुकुल में बिना बिजली के रहा और लकड़ियां भी काटीं: ऐक्टर इमरान खान

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने एक साक्षात्कार में बताया है कि उनकी शिक्षा-दीक्षा काफी अलग तरीके से हुई है। बकौल खान, वह 11-15 वर्ष की उम्र तक गुरुकुल में रहे जहां बिजली नहीं हुआ करती थी। उन्होंने कहा, "हम रोज़ाना केरोसिन लैंप जलाते थे और आग जलाने के लिए लकड़ी काटते थे। अपने भोजन के लिए हमने खेती भी की।"

Load More