116 किमी की रफ्तार से कार चला रहे इन्फ्लुएंसर ने बाइक को मारी टक्कर, कहा- रोज़ का यही काम है
फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने 116 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से कार चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी जिसका वीडियो सामने आया है। कार में बैठी महिला ने रफ्तार घटाने को कहा जिसपर रजत बोले, "वो गिर गया कोई बात नहीं...रोज़ का यही काम है।" फरीदाबाद पुलिस को लोकेशन पता चल गई है और दिन-तारीख पता लगाई जा रही है।