116 दिनों तक 4,080 किमी चलने के बाद लाल चौक पर 'भारत जोड़ो यात्रा' पूरी हुई: जयराम
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया है कि देश के 12 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 116 दिनों तक 4,080 किलोमीटर चलने के बाद रविवार दोपहर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 'भारत जोड़ो यात्रा' लाल चौक पर पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं को संबोधित किया।