118 शवों को उनके परिजन को सौंपा गया व 5 की पहचान नहीं हुई: हाथरस हादसे पर ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने हाथरस हादसे पर पर दुख जताते हुए कहा है, "हादसे में मारे गए 118 व्यक्तियों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शवों को उनके घर पहुंचा दिया गया है।" उन्होंने कहा, "5 अज्ञात शव हैं जिनकी पहचान की जा रही है...दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।"