11-वर्षीय सौतेली बेटी के रेप के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

11-वर्षीय बच्ची के बलात्कार और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने उसके 30-वर्षीय सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गुरुवार को जब वह घर लौटी तो पीड़िता ने उसके यौन शोषण के बारे में बताया। बकौल पुलिस, आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

Load More