11वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल होने से निराश 9 छात्रों ने आंध्र प्रदेश में की खुदकुशी
आंध्र प्रदेश बोर्ड की 11वीं व 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद गुरुवार से अब तक अलग-अलग इलाकों में 9 छात्रों ने कथित तौर पर खुदकुशी की है। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें से एक छात्र चलती ट्रेन के आगे कूदा जबकि 3 छात्रों ने फांसी लगा ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 अन्य छात्रों ने भी आत्महत्या की कोशिश की।