12 जून को होगा ओडिशा में बीजेपी की पहली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
ओडिशा में बीजेपी की पहली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अब 12 जून को होगा। बीजेपी नेता जतिन मोहंती और विजयपाल सिंह तोमर ने रविवार को इसकी पुष्टि की। जतिन मोहंती ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धताओं के कारण ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह के तारीख में बदलाव किया गया है।