12 ज्योतिर्लिंगों वाली सीटों पर कैसा रहा बीजेपी नीत एनडीए का प्रदर्शन?
लोकसभा चुनाव 2024 में देश में 12 ज्योतिर्लिंगों वाली सीटों में से अधिकतर सीटों पर बीजेपी नीत एनडीए ने जीत हासिल की है। सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारेश्वर, भीमाशंकर, विश्वेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर और घृष्णेश्वर से जुड़ी सीटों पर बीजेपी/एनडीए ने जीत हासिल की है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर और रामेश्वर से संबंधित लोकसभा सीटों पर 'INDIA' ब्लॉक ने जीत दर्ज की है।