दिल्ली हाईकोर्ट से ₹9 करोड़ के चेक बाउंस के मामले में अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद मंगलवार को अभिनेता राजपाल यादव को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। 12 दिन जेल में बिताने के बाद अब वह अपने परिवार से मिलेंगे। गौरतलब है कि राजपाल यादव ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए ज़मानत मांगी थी।