12 दिसंबर को खुलेगा इनवेंचरस नॉलेज का IPO, कंपनी में लगा है रेखा झुनझुनवाला का पैसा
हेल्थकेयर एंटरप्राइज़ेज़ को सर्विसेज़ उपलब्ध कराने वाली कंपनी इनवेंचरस नॉलेज सॉल्यूशंस का आईपीओ 12 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 16 दिसंबर तक इसके लिए बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ के प्राइस बैंड और लॉट साइज़ की डिटेल सामने नहीं आई है। इस कंपनी में दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला का पैसा भी लगा है।