12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर धंस गया जोशीमठ, इसरो ने जारी की सैटेलाइट तस्वीरें
इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र ने जोशीमठ (उत्तराखंड) के तेज़ी से धंसने की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों के मुताबिक, 27 दिसंबर 2022 और 8 जनवरी 2023 के बीच 12 दिनों में शहर की मिट्टी 5.4 सेंटीमीटर धंस गई। रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2022 और नवंबर 2022 के बीच जोशीमठ में 9 सेंटीमीटर तक मिट्टी धंस गई थी।