12 पत्नियां गर्भनिरोधक गोली खा रही हैं, मैं और बच्चे नहीं चाहता: युगांडा में 102 बच्चों के पिता

युगांडा में 12 महिलाओं के पति व 102 बच्चों के पिता मुज़ेइया हस्साया ने बताया है कि उनकी पत्नियां गर्भनिरोधक गोलियां खा रही हैं। मुज़ेइया ने कहा, "सीमित संसाधनों के चलते मैं अब और बच्चे नहीं चाहता...चाहता हूं कि लोग चार से अधिक महिलाओं से शादी ना करें क्योंकि यह अच्छी बात नहीं है।" 67-वर्षीय मुज़ेइया के 568 पोते/पोती/नाती/नातिन हैं।

Load More