12 फीट ऊंचे फेन्स पर फंसी फैन की टी-शर्ट उतारने के लिए उस पर चढ़े ब्रेंडन मैकुलम
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह कराची स्टेडियम में स्टैंड्स के पास फेन्स पर फंसी एक फैन की टी-शर्ट उतारने के लिए उस पर चढ़ते दिखे। फैन ने मैकुलम के ऑटोग्राफ के लिए उनकी ओर टी-शर्ट फेंकी थी। मैकुलम ने वापस टी-शर्ट फेंकी लेकिन यह फेन्स के ऊपर अटक गई थी।