12 मौतों के बाद झारखंड सरकार बदलेगी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती से जुड़े नियम: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड सरकार ने पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा में 60 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ के नियम में बदलाव करने का फैसला किया है। इसके तहत 5-6 मिनट में 1.6 किलोमीटर या 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ को लेकर चर्चा की जा रही है। 12 उम्मीदवारों की मौत के बाद यह फैसला लिया गया है।