1-2 मैच खेलने वाले कह रहे हैं कोहली को बाहर कर दो, मुझे हंसी आती है: कामरान अकमल
पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कामरान अकमल ने खराब फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "जिन्होंने 70 शतक बनाए हों...उन्हें 1-2 मैच खेलने वाले...कह रहे हैं कि टीम से निकाल दो...इस पर मुझे हंसी आती है।" गौरतलब है कि कोहली ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में बनाया था।