12 लीटर/दिन दूध देने वाली ₹1.45 लाख कीमत की भैंस को बिहार में वाहन से चुरा ले गए चोर
बेतिया (बिहार) में रात के समय पिकअप वाहन से आए चोरों ने एक भैंस चोरी कर ली है और यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसके मालिक ने बताया कि भैंस की कीमत ₹1.45 लाख थी और वह रोज़ाना 12 लीटर दूध देती थी। पुलिस ने भैंस की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई है।