12 वर्षीय दलित लड़के को राजस्थान में निर्वस्त्र कर नाचने के लिए किया गया मजबूर
कोटा (राजस्थान) में 12-वर्षीय दलित लड़के को निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता के मुताबिक, लड़का 10-11 सितंबर की रात मेला देखने गया था और कुछ लोगों ने उसपर तार चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की और डांस करवाया। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।