पाकिस्तान में 12 वर्षीय बेटी का निकाह 72 वर्षीय व्यक्ति से करा रहा था शख्स, पुलिस ने बचाया
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक शख्स अपनी 12-वर्षीय बेटी का निकाह 72-वर्षीय व्यक्ति से कराने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने निकाह से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लड़की का पिता फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की का पिता आलम सैयद उसे 500,000 पाकिस्तानी रुपए में बेचने को राज़ी हुआ था।