12 वर्षीय बच्ची की यूपी में उसके पिता के मामा-मामी ने गला काटकर दी बलि
देवरिया (यूपी) में 12-13 वर्षीय बच्ची की गला काटकर हत्या किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के पिता के मामा-मामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा बीमार रहता था और सपने में 'देवी ने उससे कहा कि किसी बच्ची की बलि देने' से उसका बेटा ठीक हो जाएगा।