12 वर्षीय लड़की से रेप के दोषी ओलंपियन वेल्डे के डेब्यू पर ओलंपिक्स में हुई हूटिंग
नीदरलैंड के बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी स्टीवन वैन डे वेल्डे को रविवार को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में अपने डेब्यू के दौरान हूटिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, वेल्डे को 19 साल की उम्र में एक 12 वर्षीय लड़की से रेप करने का दोषी पाया गया था और उन्हें ब्रिटेन में 4 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी।