12 वर्षीय मिलियनेयर लड़की ने ऑस्ट्रेलिया में एकसाथ मनाया अपना जन्मदिन और रिटायरमेंट
ऑस्ट्रेलिया में खिलौनों की कंपनी पिक्सीज़ फिजेट्स की सीईओ पिक्सी कर्टिस ने अपना 12वां जन्मदिन और रिटायरमेंट एकसाथ सेलिब्रेट किया है। वह अब पढ़ाई पर ध्यान देंगी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, पिक्सी ने अपनी मां के साथ मिलकर 2021 में यह कंपनी खोली थी। पहले वे धनुष बेचती थीं और फिर कोविड-19 महामारी में फिजेट स्पिनर का कारोबार शुरू किया।