12 वर्षीय लड़की को हाईकोर्ट ने दी 27 हफ्ते का गर्भ गिराने की अनुमति, पिता ने किया था रेप
गुजरात हाईकोर्ट ने पिता द्वारा कथित रेप के बाद गर्भवती हुई 12-वर्षीय लड़की को 27 हफ्ते का गर्भ गिराने की अनुमति दी है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि पीड़िता को ₹2.5 लाख मुआवज़ा दिया जाए। पीड़िता के पिता की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने गर्भ गिरवाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था।