12 वर्षीय लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, रेप के आरोप में नाना का भाई हरियाणा से हुआ अरेस्ट
पुलिस ने 12-वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में उसके नाना के 53-वर्षीय भाई को फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, नाबालिग ने नवंबर में बच्चे को जन्म दिया था और दो महीने तक उसकी हालत गंभीर बनी रही। पीड़िता ने मां को बताया कि जब माता-पिता काम पर जाते थे तब वह उसका रेप करता था।