12 वर्षीय लड़की ने बेंगलुरु में खाया स्मोक पान, पेट में हुआ छेद
बेंगलुरु में हाल ही में लिक्विड नाइट्रोजन वाला स्मोक पान खाने से 12-वर्षीय लड़की के पेट में छेद हो गया था। वह अस्पताल में इंट्रा-ओप ओजीडी स्कोपी के साथ एक्सप्लोरेटरी लैपरोटमी और स्लीव गैस्ट्रेक्टमी की प्रक्रिया से गुज़री। डॉक्टरों ने उसके पेट का करीब 4x5 सेंटीमीटर का हिस्सा हटा दिया और वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है।