12 साल बाद एशियन गेम्स में व्यक्तिगत बैडमिंटन पदक जीतने में नाकाम रहा भारत
भारत 12 साल बाद एशियाई खेलों में व्यक्तिगत बैडमिंटन पदक जीतने में नाकाम रहा। लक्ष्य सेन 26 सितंबर को पुरुष एकल के दूसरे राउंड में बाहर हो गए जबकि आयुष शेट्टी उसी दिन तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए। वहीं, 27 सितंबर को पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा महिला एकल के क्वॉर्टर फाइनल में हार गईं।