12 साल बाद धोनी से मिले T20 विश्व कप 2007 के हीरो जोगिंदर शर्मा, शेयर किया पोस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पुराने साथी, T20 विश्व कप 2007 टीम के 'हीरो' और पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जोगिंदर शर्मा से मुलाकात की है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। शर्मा इस समय हरियाणा में डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) के पद पर तैनात हैं।