12 साल बाद मां बनी महिला ने इथियोपिया में एकसाथ 5 बच्चों को दिया जन्म
इथियोपिया में 12-साल बाद मां बनी 35-वर्षीय महिला ने दुर्लभ मामले में एकसाथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। बकौल अस्पताल, उसने 4 लड़कों व एक लड़की को जन्म दिया और सभी स्वस्थ हैं। दरअसल, महिला ने बिना आईवीएफ के नैचुरली गर्भधारण किया था। दुनियाभर में Quintuplets के जन्म की संभावना लगभग 5.5 करोड़ प्रसव में 1 बार होती है।