12 साल में 166% बढ़ा भारत का टॉफी एक्सपोर्ट, मेलोडी की चर्चा के बीच सरकार ने बताया
भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12-वर्षों में 166% बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में ₹132 करोड़ पर पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को X पर यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को तोहफे में 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट दिया जिसके बाद से यह टॉफी ट्रेंड कर रही है।