12 साल में हो गई थी यूपी के पहले सीएम जीबी पंत की शादी, उतार-चढ़ाव भरी रही थी निजी ज़िंदगी
तीन शादी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत की पहली शादी 12 साल की उम्र में हो गई थी। भारत रत्न पंत का निजी जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा था और उनकी पहली दो पत्नियों का निधन हो गया था। कुंभ के कैंप में एक भाषण देने को लेकर उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया था।