12 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा बिटकॉइन, $79,490 के लेवल को छुआ
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन सोमवार को 1.6% बढ़कर 79,490 पर पहुंच गई जो 31 जनवरी के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में भी 1.7% की बढ़त देखी गई। यह तेज़ी ईरान द्वारा अमेरिका के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने के नए प्रस्ताव की खबर आने के बाद आई है।