120 मिनट तक नहीं धड़का ओडिशा में सैनिक का दिल, जान बचने पर मां बोली- यह चमत्कार है
24-वर्षीय सैनिक सुभकांत साहू को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद 120-मिनट तक उनका दिल नहीं धड़का जिसके बाद भुवनेश्वर एम्स (ओडिशा) के डॉक्टरों ने उनकी जान बचाई है। डॉक्टरों ने एडवांस्ड ईसीपीआर तकनीक का इस्तेमाल कर उन्हें नई ज़िंदगी दी। साहू की मां ने कहा, "यह चमत्कार जैसा है। हम डॉक्टरों के ऋणी हैं। ये डॉक्टर हमारे लिए भगवान हैं।"